रविवार 1 मार्च 2026 - 16:48
एकता बनाए रखना सर्वोच्च नेता की महत्वपूर्ण सलाह थी

हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा जवादी आमोली ने कहाः इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने अपना धन्य जीवन इस्लाम के संरक्षण, मुसलमानो के सम्मान और देश की संप्रभुता की रक्षा मे खर्च किया। आपकी महत्वपूर्ण नसीहत इस्लामी उम्मत के बीच एकता की स्थापना, देश की आज़ादी और धरती की संप्रभुता का संरक्षण थी।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा अब्दुल हुसैन जवादी आमोली ने अपने संदेश मे आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्याद अली हुसैनी ख़ामेनई की शहादत और कई कमांडरो की शहादत पर संवेदना प्रकट की। उनके संदेश का पाठ निम्नलिखित हैः

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम

इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजेऊन

सर्वोच्च नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली हुसैनी ख़ामेनई और कई कमांडरो की शहादत एक अत्यंत गंभी घटना है।

वह सुप्रीम लीडर जिन्होने अपना धन्य जीवन इस्लाम के संरक्षण, मुसलमानो के सम्मान और देश की संप्रभुता की रक्षा मे खर्च किया। इस दिंवगत नेता की महत्वपूर्ण सलाह इस्लामी उम्मत की एकता को सुरक्षित रखा जाए, देश की आज़ादी और उसकी भूगौलिक संप्रभुता का संरक्षण किया जाए।

हम इस महान नेता की शहादत पर इस्लामी उम्मत की सेवा मे संवेदना प्रकट करते है, अल्लाह तआला दिंवगत के दरजात की बुलंदी, इस्लामी उम्मत के लिए सब्र और उनके सम्मानित परिवार के लिए अज्र अज़ीम की दुआ करते है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha